
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ (कैसरबाग): थाना कैसरबाग पुलिस ने पत्नी की हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस्लाम उर्फ राजू (35 वर्ष) पुत्र रईस, निवासी ग्राम गुइरया, थाना हरियावा, जनपद हरदोई के रूप में हुई है।
📌 घटना का विवरण:
दिनांक 22 अगस्त की रात, आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गोली पीड़िता की कमर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गई।
🔍 बरामदगी:
- 01 देसी तमंचा
- 01 जिंदा कारतूस
📍 गिरफ्तारी का स्थान और समय:
- स्थान: ऑफिसर्स कॉलोनी, थाना कैसरबाग क्षेत्र
- दिनांक: 24/08/2025
- समय: प्रातः 03:40 बजे
📚 आपराधिक इतिहास:
- आरोपी के खिलाफ पहले से ही हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
👮♂️ पुलिस कार्रवाई:
यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देशन में थाना कैसरबाग प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा और उनकी टीम द्वारा की गई।
टीम में शामिल रहे:
- उ0नि0 योगेश चांदेल
- उ0नि0 अरविंद कुमार
- का0 अक्षय कुमार
- का0 ध्रुव कुमार
- मा0का0 कोमल
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।





