
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: भारत सरकार ने 5 साल बाद बड़ा कदम उठाते हुए लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok की वेबसाइट को अनब्लॉक कर दिया है। TikTok को जून 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी के मद्देनज़र बैन कर दिया गया था।
TikTok, जो चीन की कंपनी ByteDance के स्वामित्व में है, 2020 तक भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स में से एक था। प्रतिबंध के बाद से ही इसकी ऐप और वेबसाइट दोनों पर रोक थी।
सरकार ने AliExpress वेबसाइट को भी अनब्लॉक कर दिया है, हालांकि उससे खरीदारी पर अब भी रोक जारी रहेगी।
जानकारों के अनुसार, यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल क्षेत्र में कुछ नीतिगत बदलावों के तहत लिया गया है। हालांकि अभी TikTok ऐप को लेकर कोई नई सूचना नहीं दी गई है — सिर्फ वेबसाइट को ही अनब्लॉक किया गया है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या TikTok की भारत में वापसी पूरी तरह होगी, या फिर वेबसाइट तक ही इसकी पहुंच सीमित रहेगी।




