
- रिपोर्ट: सुनील जायसवाल
सहारनपुर: जिले के नानौता क्षेत्र में स्थित होटल KOYO पर शनिवार को एसडीएम रामपुर मनिहारान डॉ. पूर्वा शर्मा और नानौता पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसके बाद होटल को सील कर दिया गया।
छापेमारी के दौरान होटल के कमरों में कई जोड़े आपत्तिजनक हालत में पाए गए, जिन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। प्रशासन को इस होटल के संचालन को लेकर कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी।
अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और होटल की गतिविधियों की विस्तृत जांच की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





