
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली – राजधानी में एक बार फिर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में हंगामा देखने को मिला। यह मामला गांधीनगर इलाके का है, जहां उनके एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने बाधा डालने की कोशिश की।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार्यक्रम के बीच एक व्यक्ति ने अचानक बवाल मचाना शुरू कर दिया, जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस शख्स को हिरासत में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जो कार्यक्रम में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
यह पहला मौका नहीं है जब सीएम रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में इस तरह की घटना घटी हो। इससे पहले भी उनके कार्यक्रमों में अव्यवस्था और विरोध की खबरें सामने आ चुकी हैं।





