
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस में 114वें श्री दाऊजी महाराज मेले में इस बार भारतीय जनता पार्टी का शिविर खास आकर्षण का केंद्र बनेगा। नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए कहा कि शिविर का उद्घाटन 31 अगस्त, रविवार शाम 4 बजे किया जाएगा। इसमें जनपद भर के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।
जिम्मेदारी का बंटवारा
- संयोजक: नगर कोषाध्यक्ष रजत अग्रवाल
- स्वागताध्यक्ष: पूर्व विस्तारक अंकित गौड़
- सह संयोजक: अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ग्रोवर
- शक्ति केंद्र संयोजक: मनोज शर्मा
- व्यवस्थापक: वूथ अध्यक्ष शुभम कुलश्रेष्ठ, दीपक माहौर, प्रमोद दहलवी, यश शर्मा (सेवा भारती प्रिंटिंग प्रेस)
आज नगर कैंप कार्यालय पर पूर्व जिला महामंत्री संजय सक्सेना के प्रतिष्ठान पर स्वागत समारोह आयोजित हुआ। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों ने मिलकर शिविर स्थल का निरीक्षण भी किया।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने विश्वास जताया कि—”हर साल की तरह इस बार भी शिविर धूमधाम से आयोजित होगा। ब्रज से आने वाले सभी कार्यकर्ताओं का जोश से स्वागत और सत्कार किया जाएगा।”

नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने कहा कि यह शिविर न केवल कार्यकर्ताओं के मिलने-जुलने का केंद्र होगा, बल्कि यहाँ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री संजय सक्सैना, मोहन पंडित एडवोकेट, प्रशांत शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।





