
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: हज़रतगंज में आज पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई लालबाग से हरिओम मंदिर तक के क्षेत्र में की जा रही है।
सड़क पर फैले अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम की टीम के साथ ACP हज़रतगंज और SHO विक्रम सिंह भी मौके पर मौजूद हैं।
अभियान का उद्देश्य है कि आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाई जाए और क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाकर सुगम यातायात सुनिश्चित किया जा सके।
फिलहाल लालबाग चौराहे पर कार्रवाई जारी है और अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी जा रही है। स्थानीय लोग इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं और इसे यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक जरूरी कदम मान रहे हैं।





