
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: आगामी 23 और 24 अगस्त को लखनऊ में आयोजित होने वाले न्यायिक सेवा संघ के महाधिवेशन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। इस महाधिवेशन को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं, और इसे न्यायिक प्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन का एक अहम मंच माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री को यह निमंत्रण न्यायाधीशों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें महाधिवेशन की रूपरेखा से अवगत कराया और उनके आगमन को कार्यक्रम की गरिमा और सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस महाधिवेशन में प्रदेश भर के न्यायिक अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है, जहां न्यायिक प्रणाली से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। सीएम योगी की उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष महत्व मिलने की उम्मीद है।





