
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: चिनहट पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी और चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय फुरकान के रूप में हुई है, जो बाराबंकी का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, फुरकान ने एक महिला के साथ मारपीट की, उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके घर से नकदी चोरी कर ली। इस गंभीर घटना के बाद महिला ने 16 अगस्त, 2025 को चिनहट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए फुरकान को 19 अगस्त, 2025 को लखनऊ के शाहपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाही जारी है।
About The Author
Views:0





