
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI), लखनऊ के निदेशक डॉ. आर.के. धीमन को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पटना के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
यह नियुक्ति भारत सरकार के परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा की गई है। इसके साथ ही डॉ. धीमन को AIIMS पटना की इंस्टीट्यूट बॉडी का सदस्य भी नामित किया गया है।
डॉ. आर.के. धीमन चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों में गिने जाते हैं। वे कई अंतरराष्ट्रीय मेडिकल संस्थानों से फेलोशिप प्राप्त कर चुके हैं और चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
About The Author
Views:0





