
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार रात जन्माष्टमी के अवसर पर नवी मुंबई में आयोजित दही हांडी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, जब मंच अचानक टूट गया और शिंदे बाल-बाल बच गए।
घटना उस समय हुई जब कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपमुख्यमंत्री मंच से नीचे उतरने ही वाले थे। उसी दौरान मंच पर निर्धारित क्षमता से अधिक कार्यकर्ता जमा हो गए, जिससे स्टेज का संतुलन बिगड़ गया और वह टूट गया।
हालांकि सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता और मौके की सूझबूझ से किसी प्रकार की गंभीर दुर्घटना नहीं हुई, और डिप्टी सीएम सुरक्षित रहे।





