
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: अपनी आने वाली फिल्म परम सुंदरी के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जान्हवी कपूर रविवार को नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे।
दोनों सितारे जब हजरतगंज स्थित मशहूर रॉयल कैफे पहुंचे, तो वहां मौजूद दर्शकों ने उनका भव्य स्वागत किया। फैंस ने तालियों और उत्साह से दोनों कलाकारों का अभिनंदन किया।

प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ और जान्हवी ने लखनऊ की मशहूर बास्केट चाट का स्वाद भी लिया और शहर के लज़ीज़ व्यंजनों की तारीफ की।

दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म परम सुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
About The Author
Views:0





