
- रिपोर्ट: विक्रांत चौधरी
अलीगढ़ में हरदुआगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक कथित लव जिहाद का मामला सामने आया, जिसमें मोहम्मद रेहान नाम के युवक को स्थानीय लोगों ने लड़की को देवबंद ले जाते समय दबोच लिया। बताया जा रहा है कि युवक हिंदू समुदाय की एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अलीगढ़ से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहा था। सूत्रों के अनुसार, अग्रसेन इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले दोनों—लड़की और मोहम्मद रेहान—की दोस्ती कुछ समय से थी। शनिवार को युवक, लड़की को लेकर देवबंद जाने के इरादे से निकला। रास्ते में लोगों को उनके हाव-भाव और बातचीत पर शक हुआ। स्थानीय लोगों ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगा।
गवाहों का कहना है कि पकड़े जाने के बाद मोहम्मद रेहान ने युवती को बुर्का पहनाकर मुस्लिम बताने की कोशिश की। लेकिन भीड़ में मौजूद लोगों ने लड़की की असली पहचान सामने ला दी। इसके बाद युवक को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना पाकर हरदुआगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लड़की के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और परिजनों को बुलाया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मोहम्मद रेहान देवबंद में किसी मदरसे में लड़की को छोड़ने की योजना बना रहा था। घटना के बाद से क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण है। हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मामले को लेकर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।





