
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में खड़ी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस ने नियम उल्लंघन के चलते क्रेन से उठवा दिया। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी योगी सरकार में मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद की है। घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है।





