
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ में वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीरांगना को नमन किया।
कार्यक्रम में अनेक नेता, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने महारानी अवंती बाई लोधी के बलिदान और वीरता को याद किया।
About The Author
Views:0





