
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मोहनलालगंज पुलिस ने शनिवार को सख्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना कागजात और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और कई लोगों का मौके पर ही चालान किया गया।
चेकिंग के दौरान एक थार गाड़ी जिसमें हूटर और काली फिल्म लगी थी, उसे भी पुलिस ने सीज कर दिया। यह कार्रवाई एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में की गई। उनके साथ चौकी प्रभारी अतुल सिंह, उपनिरीक्षक परवेज आलम और जितेन्द्र सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।





