
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: भारत विकास परिषद् हाथरस शाखा द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम दो स्थानों 1. प्राथमिक विद्यालय गली सीकनापान और 2. तोता रंग फैक्ट्री—पर आयोजित हुए।
प्राथमिक विद्यालय गली सीकनापान में शाखा अध्यक्ष जय शर्मा और विद्यालय की अध्यापिका एकता अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक मुकेश गोयल, ‘भारत को जानो’ के प्रांतीय उपप्रभारी ऋषि कुमार वार्ष्णेय, शाखा सचिव तरुण शर्मा, संस्कार टोली के विजय गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और आजादी के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।

इसके बाद तोता रंग फैक्ट्री में जय शर्मा, राम बिहारी अग्रवाल, रसिक बिहारी अग्रवाल और बांके बिहारी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस मौके पर आजादी की वर्षगांठ के साथ बांके बिहारी अग्रवाल और विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री कपिल जी का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया।

कार्यक्रम में मुकेश गोयल, ऋषि कुमार वार्ष्णेय, तरुण शर्मा, प्रवीण खंडेलवाल, संपर्क प्रमुख सुरेश अग्रवाल, पर्यावरण प्रमुख दीपक भारद्वाज, सह सचिव उद्धव कृष्ण शर्मा, डॉ. बीपी सिंह, डॉ. दिनेश माहेश्वरी, आशीष रस्तोगी, विजय गुप्ता, शिवांग सेकसरिया, डॉ. हर्षित सेंगर, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रवीण खंडेलवाल ने श्रमिकों और व्यापारियों के लिए स्वतंत्रता के महत्व पर विचार व्यक्त किए।





