
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल पैदा करने वाले आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने अब पुलिस महकमे में नया विवाद खड़ा करते हुए ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश पर गंभीर आरोप लगाते हुए, सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।
अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है, कि कानपुर के कुख्यात अपराधी अखिलेश दुबे को एडीजी स्तर से संरक्षण मिल रहा है।
अमिताभ ठाकुर ने अपने पत्र के जरिये मांग की है, कि इस मामले को तत्काल सीबीआई को सौंपा जाए और जांच पूरी होने तक अमिताभ यश को पद से हटाया जाए। आरोपों में IAS-IPS अधिकारियों की मिलीभगत की बात भी सामने आई है, जिससे मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है ।
About The Author
Views:0





