
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस ने नकली देसी घी बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गैंग पिछले पांच सालों से अमूल, पारस, मधुसूदन, मदर डेयरी और पतंजलि जैसे नामी ब्रांड्स के नाम पर नकली घी तैयार कर लोगों को परोस रहा था।
जांच में सामने आया है कि मात्र 5 एमएल एसेंस मिलाकर ये लोग 15 लीटर नकली देशी घी तैयार कर लेते थे। इसकी लागत 170 रुपये प्रति किलो आती थी, जबकि इसे बाजार में 650 रुपये किलो तक बेचा जाता था।
पुलिस ने इस मामले में प्रवीण जैन, सुदेश जैन, आशु जैन, आबिद और अरुण को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह की नकली घी की सप्लाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में फैली हुई थी।
पुलिस और खाद्य विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहे हैं, ताकि सप्लाई चैन और इससे जुड़े बाकी लोगों तक भी पहुंचा जा सके।





