
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। खासतौर पर चारबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।
रेलवे स्टेशन के हर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों के सामान और पहचान पत्रों की गहन जांच की जा रही है ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि न हो सके।
बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया है। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
भीड़भाड़ वाले प्लेटफॉर्म और वेटिंग हॉल में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
यात्रियों से अपील की गई है कि अगर कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो सके।





