
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह सभी शराब की दुकानें और मादक पदार्थों की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेंगी।
लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी भी दुकान को खुला पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम कार्यालय की ओर से संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 15 अगस्त को नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
यह कदम स्वतंत्रता दिवस पर शांति, सुरक्षा और मर्यादित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
About The Author
Views:0





