
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मेरठ के गंगानगर स्थित होटल सेफरॉन सिटी से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, छात्राओं के माता-पिता यही समझ रहे होंगे कि उनकी बेटियां सुबह-सुबह लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन हकीकत इससे उलट निकली।
पुलिस ने सोमवार सुबह होटल में छापा मारा, जहां एक दर्जन से भी अधिक स्कूल की छात्राएं संदिग्ध हालत में मिलीं। बताया जा रहा है कि छात्राएं बिना किसी ठोस कारण के होटल में मौजूद थीं। कई युवक भी मौके पर थे, जिन्हें हिरासत में लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे लोगों में नाराजगी और चिंता दोनों देखी जा रही हैं। परिजन भी इस मामले में हैरान और आक्रोशित नजर आ रहे हैं।
मामले की जांच जारी है।





