
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद मंडी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मीटिंग के दौरान गोलियां चल गईं। इस फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मंडी सचिव ने किसी पुराने विवाद को लेकर आढ़तियों की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान दो व्यापारी गुटों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिससे एक युवक को गोली लग गई। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





