
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सहित विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी भाग लिया। इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद भी बैठक में उपस्थित रहे। कांग्रेस की ओर से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने पार्टी का प्रतिनिधित्व किया।
सर्वदलीय बैठक का उद्देश्य आगामी सत्र को सुचारु रूप से चलाने, आपसी सहयोग सुनिश्चित करने और महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने को लेकर सहमति बनाना था। सभी दलों ने सत्र को शांति और गरिमा के साथ संचालित करने पर बल दिया।
About The Author
Views:0





