
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बाराबंकी जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक पुराना और भारी भरकम पेड़ अचानक एक चलती बस पर आ गिरा। यह हादसा शुक्रवार को उस वक्त हुआ जब बस सड़क से गुजर रही थी और सड़क किनारे लगा पुराना पेड़ अचानक गिर पड़ा।
इस दर्दनाक घटना में बस चालक और चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बस चालक ने वाहन रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन पेड़ के अचानक गिरने से वह बस को बचा नहीं सका।
स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।





