
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: डीसीपी पश्चिम ज़ोन विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का अभियान लगातार जारी है। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में और हुसैनाबाद चौकी इंचार्ज विनीत कुमार की सक्रियता के साथ पुलिस की टीम ने घंटाघर इलाके में मोर्चा संभाला।
अभियान के तहत:
- सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े ई-रिक्शा, ऑटो और टैक्सियों को हटाया गया
- अवैध अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई
- ट्रैफिक बाधा बन रहे स्थायी व अस्थायी ढांचे हटाए गए
- संदिग्ध वाहनों और चालकों से कड़ी पूछताछ की गई
- ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील भी की गई
मौके पर कांस्टेबल आदेश कुमार ने भी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की यह पहल क्षेत्रवासियों के लिए राहत लेकर आई, जो लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे थे।
स्थानीय लोगों ने ठाकुरगंज पुलिस की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और बेहतर हो सके।





