
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की यात्रा पर आएंगे। इस संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने जानकारी दी है। यात्रा की सटीक तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। यह दौरा भारत-रूस संबंधों को नई दिशा देने के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।





