
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: निलंबित IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश से जुड़े रिश्वतखोरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा कदम उठाते हुए उनके करीबी निकांत जैन के ठिकानों पर छापेमारी की है।
गोमती नगर के विशाल खंड स्थित निकांत जैन के आवास और कार्यालय समेत लखनऊ, मेरठ और नोएडा में एकसाथ कई स्थानों पर ईडी की टीमों ने रेड डाली।
ईडी की यह कार्रवाई निवेशकों से रिश्वत लेने और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े गंभीर आरोपों को लेकर की गई है।
बता दें कि इसी घोटाले के चलते IAS अभिषेक प्रकाश को निलंबित किया गया था। मामले में तेजी दिखाते हुए एसटीएफ पहले ही निकांत जैन को गिरफ्तार कर चुकी है।
अब ईडी द्वारा की गई ये छापेमारी इस पूरे घोटाले की धन शृंखला (मनी ट्रेल) और लेन-देन के नेटवर्क को उजागर करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी को इस छापेमारी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी हाथ लगे हैं, जिनकी जांच जारी है।
प्रवर्तन निदेशालय आने वाले दिनों में इस मामले में और भी नामों पर कार्रवाई कर सकता है।





