
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: जिलाधिकारी विशाख जी ने मंगलवार शाम सरोजनी नगर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ कार्यालय का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने अपने ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण (रिन्यूअल) के लिए बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की।
शाम 6 बजे पहुंचे आरटीओ, आम नागरिकों की तरह कराई प्रक्रिया
डीएम विशाख जी करीब शाम 6 बजे आरटीओ कार्यालय पहुंचे और बिना किसी विशेष व्यवस्था के आम नागरिकों की तरह बायोमेट्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया। कार्यालय में वे करीब 20 से 25 मिनट तक मौजूद रहे।
सादगीपूर्ण अंदाज में नजर आए डीएम
जिलाधिकारी का यह सादगीपूर्ण व्यवहार चर्चा का विषय बन गया। बिना किसी भीड़-भाड़ और विशेष व्यवस्था के उन्होंने अपनी प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी की, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और आम जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश गया।
बायोमेट्रिक पूरा करने के बाद डीएम अपने काफिले के साथ रवाना हो गए। उनका यह दौरा न सिर्फ प्रशासनिक सजगता, बल्कि जनता के प्रति उनके व्यवहार में पारदर्शिता का भी प्रतीक बना।





