
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (अमौसी एयरपोर्ट) पर फर्जी पासपोर्ट छुपाने का मामला सामने आया है।
घटना 4 अगस्त की है, जब इमिग्रेशन जांच के दौरान एक यात्री पुराना पासपोर्ट छुपाते हुए पकड़ा गया। जांच में संदेह होने पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें यात्री की संदिग्ध गतिविधियां उजागर हुईं।
सरोजिनी नगर थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
इस संबंध में इमिग्रेशन अधिकारी की ओर से सरोजनी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फर्जी दस्तावेजों पर कसेगा शिकंजा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं, और यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसमें कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेजों से जुड़े मामलों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अब अलर्ट मोड पर हैं। एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सख्ती बढ़ाई गई है, ताकि ऐसे मामलों पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके।





