
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के दक्षिणी जोन के पुलिस उपायुक्त श्री निपुण अग्रवाल ने मंगलवार को एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस बैठक में समस्त ACPs और प्रभारी निरीक्षकों ने भाग लिया।
गोष्ठी में लंबित विवेचनाओं, पार्ट पीआई, गैंगस्टर व गुंडा एक्ट, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, तथा वर्तमान में चल रहे अभियानों की विस्तार से समीक्षा की गई।
सभी अधिकारियों को दिए गए स्पष्ट निर्देश:
- लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण
- गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई
- गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही
- इनामी और फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करना
- अभियानों को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना
डीसीपी निपुण अग्रवाल ने कहा कि अपराध नियंत्रण व जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष, प्रभावी और सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।





