
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में चोरी की घटना सामने आई थी। यूनिवर्सल सिटी स्कूल में हुई इस चोरी की रिपोर्ट स्कूल मालिक द्वारा 1 अगस्त, शनिवार को दर्ज कराई गई थी।
घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसकी मदद से पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। रविवार को सरोजनी नगर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने दोनों नाबालिगों से चोरी किए गए टीवी और कंप्यूटर बरामद कर लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
About The Author
Views:0





