
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: शिक्षक संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (यूटा) ने संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हाथरस जिले को नई कमान सौंप दी है। सिद्धार्थ कुमार, सहायक अध्यापक, कंपोजिट विद्यालय चंदवारा, विकासखंड – सहपऊ को यूटा का नया जिला अध्यक्ष, हाथरस नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कार्यकारिणी की मुहर लगते ही यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। आदेश पत्र क्रमांक 154/यूटा/2025-26 में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि सिद्धार्थ कुमार अब जिले में यूटा की सभी गतिविधियों और प्रतिनिधित्व के लिए अधिकृत होंगे।
इस घोषणा ने शिक्षक समुदाय में नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। शिक्षा जगत में चर्चा है कि यूटा ने जिले को एक कर्मठ, अनुशासित और संगठननिष्ठ नेतृत्व देने का काम किया है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष राजऋषि शिवराज (जे.पी. सिंह), प्रदेश संयोजक विजय पटेल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमाकान्त शुक्ल, और प्रदेश महामंत्री डॉ. हेमन्त सिंह द्वारा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, हस्ताक्षरित इस पत्र की प्रतियां सभी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है, जिससे स्पष्ट हो गया है कि संगठन अब नई दिशा में बढ़ रहा है।

- संगठन के नियमों के अनुरूप नियुक्ति।
- सिद्धार्थ कुमार को यूटा का जिला अध्यक्ष (हाथरस) नियुक्त।
- डीएम, एसएसपी, बीएसए, बीईओ समेत सभी विभागों को आदेश की प्रति भेजी गई।
- संगठन में एक नया युग और नई उम्मीदें।
“यूटा अब मैदान में पूरी ताकत से उतरेगा!” — संगठन के इस नए निर्णय पर शिक्षकों की ओर से स्वागत और समर्थन का माहौल।





