
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के कई शीर्ष नेता उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव मौर्य और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद थे। साथ ही, भाजपा के सभी जिला अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक का मुख्य फोकस आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर था। तय किया गया कि बड़े पैमाने पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
- 11-12 अगस्त को मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवा मोर्चा और महिला मोर्चा भी तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
- 13-14 अगस्त को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े स्थलों पर विशेष फोकस रहेगा।
- 14-15 अगस्त को पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा लगाया जाएगा।
यह बैठक पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।





