
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की डैम साइट पर अचानक पहाड़ से भारी मलबा गिरने से हड़कंप मच गया।
घटना के दौरान कई लोग मलबे की चपेट में आ गए, जिनमें से कुछ के घायल होने की सूचना है।
राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं और मलबा हटाने का कार्य जारी है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
हादसे की वजह से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
About The Author
Views:0





