
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
आरोपी की पहचान मेरठ निवासी 40 वर्षीय मुबाशिर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुबाशिर ने मोहल्ले में खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले जाकर गलत हरकत की कोशिश की।
हालांकि, बच्ची की किस्मत अच्छी थी कि आसपास के लोगों को मुबाशिर की संदिग्ध गतिविधियों पर शक हो गया। समय रहते लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और आरोपी का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है, वहीं बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह घटना समाज में मासूमों की सुरक्षा को लेकर फिर से चिंता बढ़ा रही है। प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।





