
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
अयोध्या: लघु उद्योग भारती, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश कार्यकारणी एवं उद्यमी सम्मेलन का आयोजन दिनांक 02.08.2025 को ’’रघुकुल सदन’’ देवकाली, अयोध्या में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घनश्याम ओझा, अखिल भारतीय अध्यक्ष, मार्गदर्शक श्रीप्रकाश, अखिल भारतीय संगठन मंत्री, राकेश गर्ग , अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरम्भ भारत माता चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन व संगठन मंत्र के साथ किया गया।
मधुसूदन दादू प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुये वर्ष 2023-25 की संगठन की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात् प्रदेश के सभी संभाग पदाधिकारियों द्वारा उनके कार्यकाल में हुई संगठन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। रमन चावला प्रदेश कोषाध्यक्ष व राघव सिंह प्रदेश सह कोषाध्यक्ष द्वारा वर्ष 2024-25 का लेखा विवरण प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् भरत थरड प्रदेश महामंत्री द्वारा संगठनात्मक वृत व प्रगति से अवगत कराया गया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा वर्तमान कार्यकारणी को भंग करने की घोषणा के साथ अखिल भारतीय अध्यक्ष एवं संयुक्त महामंत्री द्वारा प्रदेश की नई कार्यकारणी वर्ष 2025-27 द्योषित की।
रविन्द्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष व अमित अग्रवाल (मुरादाबाद) को प्रदेश महामंत्री तथा रमन चावला को प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनित किया, साथ ही अरूण भाटिया (लखनऊ) को अवध संभाग सचिव मनोनित किया गया जिस पर प्रदेश कार्यकारणी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा संगठन के उद्देश्य के अनुरूप उद्योग हित, राष्ट्र हित की भावना के साथ सभी इकाईयों के सहयोग के साथ संगठन में काम करने हेतु अश्वस्त किया गया तथा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
राकेश गर्ग अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री व अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा द्वारा प्रदेश में संगठन की प्रगति पर हर्ष व्यक्त करते हुये नई टीम को उर्जा के साथ उद्यमी हित में कार्य किये जाने की अपेक्षा की। अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्रीप्रकाश जो कि संगठन के मार्गदर्शक हैं के द्वारा अपने संबोधन में संगठन की 32 वर्षीय यात्रा और अपेक्षाओं से अवगत कराया गया।
अयोध्या इकाई के अध्यक्ष संजीव कुमार गोयल द्वारा नई अयोध्या कार्यकारणी का परिचय कराया गया तथा सभी नामित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यकारणी में संजय मदान, अजय खन्ना उपाध्यक्,विक्रम माकिन जिला महामंत्री,स्तुति चद्रा संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष आषीश आनन्द व मीडिया प्रभारी अरूण अग्रवाल वर्ष 2025-27 के लिये नामित किये गये है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में औद्योगिक संगोष्ठी का आयोजन कार्यक्रम के प्रयोजक भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (सीडबी) के साथ किया गया।
राजीव कुमार महाप्रबन्धक, सिडबी द्वारा सूक्ष्म, लघु उद्योगों के लिये सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रहीं विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी उपलबध करायी गयी तथा उद्यमियों की शंकाओं का समाधान किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के रूद्रेश कुमार वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा रक्षा उत्पादों के साथ सूक्ष्म, लघु उद्योगों की संबधता संबन्धि चर्चा की गयी। यूपीकोन के उपस्थित देवदत्त पाण्डेय व विशाल चंदानी द्वारा ईएसडी व रैम्प विषयों पर जानकारी दी गयी, उसका उद्देश्य उद्योगों के प्रदर्शन में सुधार करना है। उद्योगों से संबन्धित रैम्प योजना के अन्तर्गत उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

वातावरण स्वच्छता के संबन्ध में जतिन मित्तल द्वारा किये जाने वाले प्रयासों के सम्बन्ध में उद्यमियों को अवगत कराया गया। दूसरे सत्र के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास नन्द गोपाल गुप्ता ’नन्दी’ रहें। प्रदेश महामंत्री द्वारा मंत्री के समक्ष उद्योगों की समस्याओं को प्रदिर्शत किया गया जिसपर विचार करते हुये सरकार की ओर से शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। तथा उद्यमियों से परिचर्चा के दौरान लघु उद्योग भारती के औद्योगिक विकास सम्बन्धी कार्यो की सराहना की।
मंत्री द्वारा अयोध्या इकाई के नये सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुये प्रदेश के 03 उद्योगों को उनके कार्य हेतु सम्मानित किया गया योगेश गोस्वामी, मैसर्स गायत्री पैकजिंग इंडस्ट्रीज, अलीगढ़ , अंशुमन कुमार अग्रवाल, मैसर्स इंडियन डाई कास्टिंग इंडस्ट्रीज, अलीगढ़, ऋषर्भ गर्ग, एम0आर0एस0 कारपोरेशन, अलीगढ़ मंत्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि प्रदेश सरकार उद्यमियों की समस्याओं के विषय में संवेदनशील है और समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था शासन स्तर से की गयी है। उद्योगो के लिये प्रारम्भ की गयी नयी योजनाओं का लाभ सभी उद्यमियों को मिलना चाहिये।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुये कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लघु उद्योग भारती अयोध्या टीम द्वारा किया गया।





