
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
दुबई/कुवैत: प्रसिद्ध आभूषण ब्रांड कल्याण ज्वैलर्स को कुवैत और दुबई में बड़ा झटका लगा है। दोनों जगहों पर उनके शोरूम बंद कर दिए गए हैं और कंपनी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह कार्रवाई तब की गई जब उनके सोने के आभूषणों में लोहा (Iron) की मिलावट पाई गई।
स्थानीय अधिकारियों ने जांच के बाद पुष्टि की कि कल्याण ज्वैलर्स द्वारा बेचे जा रहे कुछ आभूषणों में शुद्धता के मानकों का उल्लंघन हुआ है और उनमें अनधिकृत रूप से लोहे की मिलावट की गई थी।
इस गंभीर अनियमितता के चलते उपभोक्ताओं में नाराज़गी है और दुबई तथा कुवैत की सरकारी एजेंसियों ने इस पर तुरंत कड़ा रुख अपनाते हुए कंपनी के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
गौरतलब है कि कल्याण ज्वैलर्स भारत सहित कई खाड़ी देशों में एक प्रतिष्ठित ब्रांड माना जाता है, लेकिन इस विवाद ने उनकी अंतरराष्ट्रीय छवि को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। अब कंपनी को जांच में सहयोग करने और उपभोक्ताओं के विश्वास को फिर से हासिल करने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।




