
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: 29 जुलाई का नितेश का अपने दिव्यांग बेटे के साथ एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में पहले दिव्यांग बेटे के मुंह पर तकिया रखते नितेश दिखाई देती हैं। इसके बाद बेटे का गला दबाने की कोशिश करते हुए नितेश को देखा जा सकता है।
इसी फुटेज के चलते पति – पत्नी में कहासुनी हुई थी। एडिशनल एसपी अपने मोबाईल पर सीसी टीवी देखते रहते थे।
दिव्यांग बेटे के चलते डिप्रेशन में थी नितेश।
परिजनों के मुताबिक मानसिक रोग विशेषज्ञ से नितेश का इलाज चल रहा था। नजर रखने के लिए पूरे घर में एडिशनल एसपी मुकेश ने सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे।
बुधवार शाम नितेश ने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या की थी। नितेश के भाई ने अपने जीजा एडिशनल एसपी मुकेश पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। विवाहित महिला से संबंधों का भी आरोप लगाया था।





