
- रिपोर्ट: विक्रांत चौधरी
अलीगढ: भारतीय किसान यूनियन टिकेत के जिला अध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान ने जानकारी देते हुए बताया है कि किसानों की प्रमुख मांग रही किसानों को कम से कम 18 घंटे बिजली दी जाए जिससे कि किसानों की फसलों की सिंचाई समुचित रूप से हो सके बारिश नहीं हो रही है दूसरी तरफ बिजली नहीं आ रही जिससे किसानों की फसलें सूख रही है जिन किसानों को मुआवजा पूर्ण रूप से नहीं मिला है और उनकी जमीनों का अधिग्रहण हो गया है उनको बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाए।



टप्पल ब्लॉक के सभी 90 गांव के सर्किल रेट बढ़ाई जाए पिछले 10 वर्षों से कोई सर्किल रेट नहीं बढ़ा है जबकि प्राधिकरण जमीनों को बहुत ऊंची कीमत में बेचा जा रहा है, टप्पल ब्लॉक की सारी जमीन का प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया है और किसान अपनी भूमि को बेच भी नहीं पा रहे हैं, वही प्राधिकरण द्वारा किसानों को अभी तक विकसित भूमि वापस नहीं की गई है अति शीघ्र किसानों को विकसित भूमि वापस की जाए, वहीं किसानों की प्रमुख मांग खैर बस स्टैंड पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर है जहां बस स्टैंड के लिए आवंटित भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है बस स्टैंड को अवैध कब्जा मुक्त कराया जाए।





