
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बस्ती: बिजली उपभोक्ता की शिकायत को गंभीरता से न लेने और अमर्यादित जवाब देने के मामले में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए बस्ती के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (SE) प्रशांत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
SE प्रशांत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक उपभोक्ता की समस्या को नजरअंदाज किया और जवाब देने में असंवेदनशीलता के साथ उल्टे-सीधे, अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। साथ ही उन्होंने मामले को टालने की कोशिश भी की।
ऊर्जा मंत्री ने इस घटना को गंभीर सेवा अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की लापरवाही, असंवेदनशीलता या दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





