
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: सहादतगंज स्थित फॉरएवर लॉन में समाजवादी पार्टी का पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) महासम्मेलन रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन के माध्यम से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन किया।
महासम्मेलन में अवधेश प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे। उन्होंने इसे “व्यवस्था परिवर्तन का सम्मेलन” बताया और कहा कि अयोध्या से एक नया संदेश दिया गया है—2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बुरी तरह पराजित किया जाएगा।

अवधेश प्रसाद ने कहा, “यह राम की नगरी है, यहां मां सरयू बहती हैं। अयोध्यावासियों ने मुझे सांसद बनाया और अब वे 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाएंगे।”

भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।

सम्मेलन में अवधेश प्रसाद के साथ पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे, सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव सहित कई वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद रहे।





