
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह की कड़ी मेहनत और रणनीति से तीन फरार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये वही बदमाश हैं जो कुछ दिन पहले मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नीरज उर्फ लंबे, पिंटू और प्रकाश के रूप में हुई है। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया और आरोपियों को घटना को अंजाम देने से पहले ही दबोच लिया।
डीसीपी पूर्वी के नेतृत्व में महानगर पुलिस ने इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इनसे अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह की सक्रियता और लगातार प्रयासों से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी, जिसे पुलिस महकमे में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।





