
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नवाबगंज जैतीपुर संपर्क मार्ग पर गुरुवार को एक चौंकाने वाली हरकत सामने आई, जिसने राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मचा दिया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चर्च स्कूल के पास लखनऊ नंबर के एक ऑटो से आईं पांच महिलाओं की टोली, सड़क पर खड़ी होकर ट्रक, डंपर और राहगीरों से खुलेआम अवैध वसूली कर रही थीं।
गंभीर बात ये कि ये महिलाएं खुद को किसी सहायता समूह या प्रशासनिक दल से जोड़ने की झूठी बात कर रही थीं और जबरदस्ती पैसे ऐंठ रहीं थीं। राहगीरों ने जब इसका विरोध किया तो इनका लहजा आक्रामक हो गया और माहौल डरावना बन गया।
इस पूरे घटनाक्रम की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, नवाबगंज चौकी प्रभारी फौरन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पांचों महिलाओं को दबोच लिया। गिरफ्तार हुई महिलाएं गुजरात के अहमदाबाद जिले की रहने वाली हैं:
* चंची वारों (27), पत्नी आकाश वारों
* काजल वारों (25), पत्नी भोन्तू वारों
* सपना वारों (30), पत्नी श्याम वारों
* खुशबू वारों (22), पत्नी कमल वारों
* रीना वारों





