
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला ने पेट्रोल भरवाने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा कर डाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला पहले पेट्रोल भरवाने की जिद पर अड़ गई। जब वहां मौजूद युवकों ने उसे शांत करने की कोशिश की तो महिला ने उन्हें चप्पल दिखाकर धमकाया। मामला यहीं नहीं रुका—महिला ने युवकों को भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दीं।
युवकों ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करने की बात कही, लेकिन महिला पर इसका भी कोई असर नहीं हुआ। उल्टा उसने एक युवक पर चप्पल से हमला कर दिया।
एक युवक ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से कहा, “ये महिला है इसलिए कुछ नहीं बोल रहा हूं,” लेकिन महिला लगातार गालियां देती रही और हंगामा करती रही।
यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





