
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक (DGP) केएल गुप्ता का निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा कल निकाली जाएगी और अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। केएल गुप्ता 1965 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।
कौन थे केएल गुप्ता?
केएल गुप्ता उत्तर प्रदेश के उन गिने-चुने पुलिस अधिकारियों में शुमार थे, जिन्हें तेजतर्रार और कुशल प्रशासक के रूप में जाना जाता था। उन्होंने एसपी से लेकर डीजीपी तक की जिम्मेदारियां संभालीं और अपने कार्यकाल में कई अहम जिलों और मंडलों में पुलिस विभाग के वरिष्ठ पदों पर सेवाएं दीं।
वे 2 अप्रैल 1998 से 23 दिसंबर 1999 तक उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) पद पर तैनात रहे। अपने कार्यकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और पुलिस महकमे में अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
केएल गुप्ता के निधन से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में शोक की लहर है। कई वरिष्ठ अधिकारियों और पूर्व सहयोगियों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।





