- रिपोर्ट:अनुराग सिंह बिष्ट
मेरठ में एक युवक ने प्यार में सारी हदें पार करते हुए खुद को फर्जी दारोगा बना लिया। आरोपी शुभम राणा ने सिर्फ गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पुलिस की वर्दी सिलवाई और खुद को नोएडा के दादरी थाने में तैनात दारोगा बताने लगा।
शुभम गर्लफ्रेंड के घर बेरोक-टोक आने-जाने के लिए वर्दी पहनकर पहुंचता था, लेकिन उसकी यह चालाकी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। पुलिस को शक होने पर जब जांच की गई, तो उसकी असलियत सामने आ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि शुभम सिर्फ गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए ही नहीं, बल्कि वर्दी की आड़ में लोगों से वसूली भी करता था। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने इस फर्जी पहचान का इस्तेमाल और कहां-कहां किया।
यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि कानून का मज़ाक उड़ाना कितनी भारी कीमत पर पड़ सकता है।





