
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस जनपद में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार —थाना सासनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20 किलो 390 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है।
यह कार्रवाई एसपी हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश व एएसपी अशोक कुमार के निर्देशन में, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण की निगरानी में अंजाम दी गई।
17 जुलाई की देर शाम आगरा-अलीगढ़ रोड से मडराक स्टेशन जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा, जो नशीले पदार्थ की बड़ी खेप लेकर जा रहा था।
पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह गांजा की यह भारी खेप नोएडा से लेकर हाथरस पहुंचाने जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।
पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।
हाथरस पुलिस की यह सटीक कार्रवाई नशे के सौदागरों के लिए बड़ा संदेश है – अब बचना मुश्किल है!





