लखनऊ: आलमबाग में गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार, मवैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: आलमबाग कोतवाली क्षेत्र में मादक पदार्थ (गांजा) की अवैध बिक्री की सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन और आलमबाग कोतवाल सुभाष चंद्र की निगरानी में की गई।
700 ग्राम गांजा बरामद, महिला भेजी गई जेल
सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुए मवैया चौकी के उप निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने छापेमारी कर महिला को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से लगभग 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस की तत्परता से नशा कारोबार को लगा झटका
इस कार्रवाई से साफ है कि लखनऊ पुलिस मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। इस सफलता से इलाके में नशा बेचने वालों के खिलाफ एक सख्त संदेश भी गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई जारी रहेगी।





