
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
कानपुर: CMO विवाद मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। निलंबित किए गए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. हरिदत्त नेमी का निलंबन आदेश रद्द कर दिया गया है।
इस संबंध में विशेष सचिव IAS आर्यका आखौरी ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। अब डॉ. हरिदत्त नेमी को उनकी सेवा में बहाल कर दिया गया है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले कानपुर में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विवाद के चलते CMO को निलंबित किया गया था, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया था। अब निलंबन वापस लेने के फैसले को एक बड़ी प्रशासनिक राहत के तौर पर देखा जा रहा है।





