
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: एसीपी केंट अभय प्रताप मल ने एक सुनार की दुकान से सोने की चैनों की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि केंट पुलिस ने इस मामले में मुख्य अभियुक्त अखंड प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त ने कर्ज चुकाने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वह ऑनलाइन गेम्स के जरिए पैसा कमाने के चक्कर में भारी कर्ज में डूब गया था, जिसके चलते उसने यह रास्ता चुना।
पुलिस ने बरामद किए चोरी किए गए सामान:
- 4 सोने की चैन
- 1000 रुपए नकद
- एक मोटरसाइकिल
- एक मोबाइल फोन
एसीपी अभय प्रताप मल ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच भी की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि चोरी किए गए गहनों को बेचने या गहनों का अवैध लेन-देन करने में कोई और शामिल था या नहीं।





